सिलीगुड़ी, 22 मई (नि.सं.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम जाहिदुर अली है। वह कामरांगागुड़ी का निवासी है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात एनजेपी थाना संलग्न सेंट्रल कॉलोनी से संदीप कुमार चौधरी नामक एक रेलवे कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई थी। बुधवार को चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए महज 12 घंटे के अंदर ही साउथ कॉलोनी छठपुकुर इलाके से चोरी की बाइक के साथ जाहिदुर अली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जाहिदुर अली के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार युवक को गुरुवार को जलपाईगुड़ी अदालत भेज दिया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
