आंधी तूफान के कारण सिलीगुड़ी में कई जगहों पर पेड़ गिरे, घरों को नुकसान

सिलीगुड़ी, 17 मार्च (नि.सं.)। सोमवार रात तेज आंधी-तूफान से सिलीगुड़ी के कई इलाकों में पेड़ गिर गए। सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ इलाके में एक घर पर पेड़ गिर गया। बताया गया है कि शक्तिगढ़ रोड नंबर 1 और 2 के बीच एक बड़ा पेड़ घर पर गिर गया। जिससे घर के अंदर दो लोग फंस गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को घर के अंदर से बाहर निकाला। सिलीगुड़ी नगर निगम और डिजास्टर रिस्पांस टीम ने रात में ही घर से पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया। वहीं, वार्ड नंबर 8 के गांधी मैदान में एक बड़ा बरगद का पेड़ एक दुकान पर गिर गया। व्यवसायी बाल-बाल बच गए। मेयर गौतम देव ने रात में इलाके का दौरा किया।
मेयर ने मंगलवार सुबह भी काम का जायजा लेने के लिए इलाकों का दौरा किया। पेड़ को जल्दी हटाने और स्थिति को सामान्य करने का काम चल रहा है। वहीं, शंकर घोष ने भी रात में गांधी मैदान का दौरा किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *