स्वंयसेवी संस्था ने जरूरतमंद बच्चों को करवाया शॉपिंग

जलपाईगुड़ी,15 अक्टूबर (नि.सं.)। ग्रीन जलपाईगुड़ी नामक एक स्वंयसेवी संस्था के सदस्यों ने 10 जरूरतमंद बच्चों को शॉपिंग मॉल में ले जाकर उनकी पसंद के कपड़े खरीद कर दिये। इतना ही नहीं कपड़े खरीदने के बाद उक्त बच्चों को पिज्जा भी खिलाया गया।


ग्रीन जलपाईगुड़ी स्वयंसेवी संगठन के सचिव अंकुर दास ने कहा कि ग्रीन जलपाईगुड़ी के संस्थापक उज्ज्वल सेन की मृत्यु की तीसरी वर्षगांठ पर जलपाईगुड़ी शहर के परेशमित्र कॉलोनी के 10 जरूरतमंद बच्चों को स्वास्थ्य नियमों का पालन करते हुए शॉपिंग मॉल में ले जाया गया।

इसके बाद उन बच्चों को उनकी पसंद के कपड़े खरीद कर दिये गये। उन्होंने कहा कि भले ही ये सभी बच्चे शहर में रहते है, लेकिन उनके पास शॉपिंग मॉल में जाकर अपनी पंसद के कपड़े खरीदने में असमर्थ है। हम इन बच्चों की खुशी देखकर बहुत खुश हैं। इसके अलावा पूजा में सैकड़ों बच्चों को नए कपड़े खरीद कर दिये जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *