टाकीमारी में तृणमूल कार्यालय में अग्निकांड की घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

राजगंज, 7 जुलाई (नि.सं.)।एनजेपी थाना अंतर्गत मिलनपल्ली चौकी की पुलिस ने टाकीमारी में तृणमूल कार्यालय में अग्निकांड की घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता का नाम रामकनाई मंडल है। आज तड़के टाकीमारी बाजार के पास स्थित तृणमूल कार्यालय में आग लगने की घटना घटी थी।


तृणमूल का आरोप है कि इस घटना में भाजपा का हाथ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कार्यालय में आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि आग में कई दस्तावेज और कुर्सियां ​​जल गईं। घटना के बाद तृणमूल की ओर से थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और रामकनाई मंडल नामक एक भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया।

पुलिस इस घटना में शामिल कई और लोगों की तलाश कर रही है। घटना के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव से पहले तृणमूल डर गई है। उन्हें पता था कि वे हार जाएंगी। इसलिए उन्होंने खुद ही ऑफिस में आग लगायी है। भाजपा को फंसाया जा रहा है। साथ ही घटना के बाद आज इलाके में केंद्रीय बलों द्वारा रूट मार्च किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCASİBOMholiganbet girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişcasibom güncelcasibomcasibom girişbahis siteleriCasibom Girişcasibom girisiCasibomgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/