सिलीगुड़ी,17 दिसंबर (नि.सं.)। नगर निगम इलाके की की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम में ‘टॉक टू चेयरमैन’ सेवा शुरू की गई है। शुक्रवार को नगर निगम चेयरमैन गौतम देव ने एक घंटे में 30 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई लोगों ने कचरा और गंदे नाले की शिकायत की।
विभिन्न वार्डों के निवासियों ने भी उन्हें पानी और बिल्डिंग प्लान के समस्याओं से अवगत कराया। नगर निगम ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं, पिछले एक सप्ताह में करीब 29 फोन कॉल आए हैं। गौतम देव ने दावा किया कि ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया गया है। वह शनिवार को शहर से बाहर होंगे इसलिए शुक्रवार को ‘टॉक टू चेयरमैन’ का आयोजन किया गया।
