जलपाईगुड़ी, 3 अप्रैल (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोयला लदे ट्रक के पीछे एक केमिकल से भरे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टैंकर चालक की जान बाल-बाल बच गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ट्रैफिक सिग्नल पर एक कोयला लदा ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे केमिकल टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टैंकर का अगला पहिया फट गया, जिससे हादसा हुआ। इस घटना में टैंकर चालक को मामूली चोट आई और वह सुरक्षित बच गया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया।
