सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (नि.सं.)। तस्करी से पहले 26 भैंसों को जब्त किया गया है। साथ ही इस घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम दिलसाद (28) है। वह उत्तर प्रदेश के आजादनगर इलाके का निवासी है।
बताया गया है गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत फांसीदेवा ब्लॉक स्थित मुरलीगंज चेक पोस्ट पर अभियान चलाकर एक कंटेनर को जब्त रोका। पुलिस ने तलाशी के दौरान कंटेनर से 26 भैंसों को जब्त किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद भैंसों को उत्तर दिनाजपुर जिले के पंजीपाड़ा से तस्करी के लिए असम ले जाया जा रहा था। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।

