फूलबाड़ी,12 जून (नि.सं)। तस्करी से पहले ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम बापी महंत और मदन बर्मन हैं। ये दोनों कूचबिहार के रहने वाले हैं।
बताया गया है कि दोनों आरोपी 515 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर एक छोटे चार पहिया वाहन से कूचबिहार से उत्तर दिनाजपुर जिले जा रहे थे।गुप्त सूत्रों से मामले की जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने फूलबाड़ी के जोटियाकाली में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य 50 लाख रुपये है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।