तस्करी से पहले 26 मवेशी जब्त, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,27 मई(नि.सं.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने तस्करी से पहले 26 मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार रात को पुलिस ने सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी बाईपास टोल गेट इलाके में छापेमारी कर एक कंटेनर से मवेशियों को बरामद किया। घटना में कंटेनर के चालक को गिरफ्तार किया गया।


आरोपी का नाम निजामुद्दीन है। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर अभियान चलाकर कंटेनर से 26 मवेशियों को बरामद किया गया। मवेशियों को घोषपुकुर से जलपाईगुड़ी ले जाया जा रहा था। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom giriş