तस्करी से पहले 52 भैंसों के साथ दो गिरफ्तार

फांसीदेवा,30 अगस्त(नि.सं.)। फांसीदेवा के विधाननगर के मुरलीगंज में नाका चेकिंग के दौरान 52 भैंसों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।बताया गया है कि आज सुबह मुरलीगंज इलाके में पुलिस नाका चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों को संदेह आधार पर रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान दोनों कंटेनरों से 52 भैंसे बरामद किया गया। चालक से वैध कागजात मांगे गए तो चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।


इसके बाद दोनों कंटेनर के चालकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम मोहम्मद खबीन दालखोला और खालेक मोहम्मद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भैंसों से लदे दो कंटेनर बिहार से असम होते हुए बांग्लादेश जा रहे थे। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *