खोरीबाड़ी, 30 अप्रैल (नि.सं.)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांस से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना खोरीबाड़ी के दुधगेट इलाके में घटी है। सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी से बिहार जाते समय उक्त बांस से लदा कंटेनर एक लॉरी को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक व सह चालक को बतासी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर को बरामद किया गया। पुलिस ने पूरे घटना की जांच में जुटी गई है।