एक बार फिर ठंड का असर, जलपाईगुड़ी में गिरा तापमान

जलपाईगुड़ी, 30 जनवरी (नि.सं.)। माघ महीने के मध्य में एक बार फिर जलपाईगुड़ी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सूरज के दर्शन नहीं हो सके। ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।


शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे लोगों को लगने लगा था कि ठंड विदा लेने वाली है। लेकिन अचानक ठंड की वापसी से जनजीवन फिर से प्रभावित हो गया है।

ठंड से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे आग तापते नजर आए, वहीं चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दृश्यता कम हो गई है, जिस वजह से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। एक बार फिर ठंड के इस बदले मिजाज से उत्तर बंगाल में शीतलहर जैसा माहौल बन गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *