सिलीगुड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव से पहले शहर का राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। मंगलवार को जिला रिटर्निंग ऑफिसर से मुलाकात कर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव ने कई शिकायतें दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार, गौतम देव सोमवार को एसडीओ कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए पार्टी के पोस्टर और बैनर फाड़े जा रहे है। इस घटना को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से यह सब जानबूझकर किया जा रहा है।
गौतम देव के मुताबिक, बाहर से लोगों को लाकर सिलीगुड़ी में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे कृत्य लोकतांत्रिक माहौल को नुकसान पहुंचाते है और आम मतदाताओं में डर का वातावरण बना सकते है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है।
