खोरीबाड़ी स्टेट हाईवे पर बाइक बिजली के खंभे से टकराई – 2 की मौत, 1 घायल  

खोरीबाड़ी, 3 जनवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी स्टेट हाईवे पर एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों के नाम विश्वजीत बर्मन और रणदीप राय है। घायल का नाम सूर्या सिंघ है। खोरीबाड़ी के पानीटंकी का रहने वाला है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीनों दोस्त बाइक से नक्सलबाड़ी से बुढ़ागंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर छिटककर गिर पड़े।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विश्वजीत बर्मन और रणदीप राय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूर्य सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *