राजगंज के आमबाड़ी में घर खाली पाकर चोरी, नगद और सोने के गहने गायब

राजगंज, 4 जनवरी (नि.सं.)। घर खाली पाकर चोरीकी घटना घटी है। घटना राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी के महामाया कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि इलाके की रहने वाली शेफाली मंडल कुछ दिन पहले अपने भाई के घर घूमने गई थी। उसी समय उन्हें खबर मिली कि उनकी बेटी को SIR की सुनवाई के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स चाहिए। वे डॉक्यूमेंट्स लाने के लिए वह अपने भाई के घर से अपने घर लौटी। जब वह घर आई तो देखा कि घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर घुसने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर ने अलमारी में रखे करीब 60 हजार रुपया नगद और बेटी के सोने के गहने पर अपना हाथ साफ़ कर दिया था। घटना के बाद भोरेर आलो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *