सिलीगुड़ी, 4 अप्रैल (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सुधा, काबरूल और पाले खान बताया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात प्रधान नगर थाना अंतर्गत एक सुनसान जगह पर बदमाशों का दल इकट्ठा होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। तभी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर उन पर पड़ी। पुलिस को आता देख कई बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन घटनास्थल से पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश करने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
