सिलीगुड़ी में डकैती की साजिश नाकाम, तीन बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 मार्च (नि.सं.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के सेंट्रल कॉलोनी इलाके में देर रात छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम विकास सरकार, अखिल सरकार और माखन भक्त हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 8 से 10 लोगों का एक गिरोह इलाके में डकैती की नीयत से इकट्ठा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही गिरोह के कई सदस्य फरार हो गए, लेकिन तीन को पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पूरे मामले की जांच एनजेपी थाना पुलिस कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *