सिलीगुड़ी, 7 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 10 नंबर वार्ड के नवीन सेन रोड इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी झंडे फाड़कर ड्रेन में फेंकने की घटना से तनाव फैल गया है। सूचना मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव मौके पर पहुंचे।
गौतम देव ने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से रात के अंधेरे में इस तरह की हरकतें कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के खिलाफ वे प्रशासन के पास जाएंगे। उनका आरोप है कि भाजपा सिलीगुड़ी में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वे शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव चाहते है, इसलिए प्रशासन से मांग की है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।
