नक्सलबाड़ी में रसोई गैस को लेकर तृणमूल का प्रदर्शन

नक्सलबाड़ी,13 मार्च (नि.सं)।  रसोई गैस सिलेंडर को लेकर आम लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा कर परेशान किया जा रहा है। ऐसा आरोप लगाते हुए नक्सलबाड़ी ब्लॉक-2 तृणमूल कांग्रेस के नेता-कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को नक्सलबाड़ी के एक गैस बुकिंग कार्यालय के सामने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को तृणमूल नेताओं की ओर से पानी और बिस्कुट भी वितरित किए गए।
जिला कोर कमेटी के सदस्य तथा महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने कहा कि आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पहले SIR की लाइन में खड़ा किया गया और अब रसोई गैस के लिए भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *