मुख्यमंत्री के धरने के समर्थन में राजगंज में तृणमूल कांग्रेस की रैली

राजगंज, 7 मार्च (नि.सं)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस की ओर से राजगंज के बेलाकोबा में शनिवार को एक रैली निकाली गई। यह रैली बेलाकोबा बटतला से शुरू होकर बेलाकोबा मार्केट हाट तक गई, जहां जाकर समाप्त हुई। रैली के बाद वहां एक सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर खिलाफ जोरदार विरोध जताया।
रैली में राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, श्रमिक नेता शेख उमर फारूक, महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सरबानी धारा के साथ दुलाल देबनाथ, रणबीर मजूमदार, रूपाली दे सरकार, अर्चना राय और कई तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *