सिलीगुड़ी, 19 अप्रैल (नि.सं.)। कोरोना की स्थिति के चलते दो साल से शिक्षण संस्थान बंद थे। जिससे छात्र – छात्राएं पढ़ाई में पिछड़ गए है। हालांकि, अब स्थिति सामान्य होने के बाद शिक्षण संस्थानों को फिर से खोल दिए गए है।
लेकिन कॉलेज के प्राध्यापकों की अवकाश पर कॉलेज के छात्र – छात्राएं को परेशानी हो रही है। इसलिए तृणमूल छात्र परिषद ने सिलीगुड़ी कॉलेज के प्राचार्य को आज एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अवकाश को तत्काल रद्द करने और शिक्षण संस्थान को सामान्य रखने की मांग की गई है।
तृणमूल छात्र परिषद के सदस्यों ने इस दौरान सिलीगुड़ी कॉलेज परिसर में धरना भी दिया। तृणमूल छात्र परिषद ने महासचिव अभिजीत बंद्योपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण कॉलेज की कक्षाएं बाधित हो रही है। इसी वजह से आज तृणमूल छात्र परिषद की ओर से कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुजीत घोष को ज्ञापन सौंपा दिया गया है।
