वेलेंटाइन वीक में आज ‘टेडी डे’, बाजार में दिखी टेडी बियर की नई झलक

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी(नि.सं.)। वेलेंटाइन वीक  में आज ‘टेडी डे’ मनाया जा रहा है। टेडी डे को सरलता, देखभाल और भरोसे का प्रतीक माना जाता है। बीसवीं सदी के मध्य से ही टेडी बियर दुनियाभर में कोमलता और स्नेह की पहचान बन चुका है।


टेडी बियर के अलग-अलग रंग भी अपने-अपने भाव प्रकट करते हैं। लाल रंग का टेडी गहरी मोहब्बत का प्रतीक है, वहीं गुलाबी टेडी पसंद और आकर्षण को दर्शाता है। सफेद टेडी पवित्रता और नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत देता है, जबकि नीले रंग का टेडी रिश्तों की गहराई और स्थायित्व को दर्शाता है।

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, टेडी बियर ऐसा उपहार है जो अकेलेपन को कम करने में मदद करता है। प्रियजन की शारीरिक अनुपस्थिति में भी टेडी उसकी मौजूदगी का एहसास कराता है। यही वजह है कि डिजिटल युग में भी टेडी बियर आज तक प्यार जताने का लोकप्रिय माध्यम बना हुआ है।
टेडी डे को लेकर व्यापारियों ने भी नए प्रयोग किए हैं। सिलीगुड़ी के विधान मार्केट और हॉकर कॉर्नर सहित विभिन्न बाजारों में नए डिजाइन और अलग-अलग आकार के टेडी बियर की मांग बढ़ती हुई नजर आ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *