राजगंज में घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बुजुर्ग मां और बेटा

राजगंज,10 मार्च(नि.सं)। राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी के पास साहेब पाड़ा इलाके में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घर के ऊपर पेड़ गिरने से एक कच्चे मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घर में मौजूद बुजुर्ग मां और उनका बेटा बाल-बाल बच गए।
सूत्रों के अनुसार, आमबाड़ी से सटे साहेब पाड़ा इलाके के रहने वाली बुजुर्ग महिला मिलन मंडल अपने बेटे श्यामल मंडल के साथ कच्चे घर में रहती है।
उनके घर के पास एक बड़ा पाकुर का पेड़ था। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अचानक तेज आवाज से उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर उन्होंने देखा कि घर के पास खड़ा बड़ा पेड़ टूटकर सीधे उनके मकान पर गिर गया है। हादसे में घर का एक हिस्सा टूट गया। हालांकि उस समय मां और बेटा घर के दूसरे हिस्से में थे, इसलिए वे किसी तरह सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
इस हादसे के बाद दिहाड़ी मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाला यह परिवार बड़ी परेशानी में है। उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया है और अब उसे कैसे ठीक कराया जाए, इसे लेकर वे चिंतित है। परिवार ने प्रशासन से जल्द मदद की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *