सिलीगुड़ी, 2 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार मुकाबले में कोई लड़ाई नहीं है और मतदाता पिछले बार के विधायक को तीसरे स्थान पर भेज देंगे।
इस दिन बाघाजतीन पार्क में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। वहां से एक भव्य रैली निकाली गई, जो महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय तक पहुंची। यहीं पर गौतम देव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रैली में तृणमूल के जिला चेयरमैन संजय टिबरेवाल, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य, पार्षदों के साथ-साथ पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
