मां भ्रामरी का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरीं तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन

राजगंज, 19 मार्च (नि.सं.)। राजगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन ने गुरुवार कोभ्रामरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचकर मां भ्रामरी देवी का आशीर्वाद लिया। स्वप्ना बर्मन ने कहा कि वह अपने पिता के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने के साथ-साथ चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले देवी का आशीर्वाद लेने आई है।उन्होंने बताया कि उनके चुनावी अभियान का मुख्य फोकस युवाओं का विकास होगा। खासकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
वहीं चार बार के विधायक खगेश्वर राय को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके अभिभावक समान है और उनसे मुलाकात कर उनके साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *