बागडोगरा, 11 मार्च (नि.सं)। चुनाव की घंटी बजने से पहले ही दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत बागडोगरा में पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
हालांकि पार्टी की ओर से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से जिसे भी उम्मीदवार बनाया जाएगा उसके समर्थन में पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। इस संकल्प के साथ दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस ने यह बैठक की है।
बैठक में जिला चेयरमैन, कोर कमिटी के सदस्य और विभिन्न स्तर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में संगठन किस तरह काम करेगा और चुनावी रणनीति क्या होगी, इसे तय करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया।
