फांसीदेवा, 31 मार्च र्च (नि.सं.)। फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रीना टोप्पो एक्का ने गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने बड़ोपोथु इलाके में प्रचार किया। इस दौरान ब्लॉक-1 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अख्तर अली, युवा अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा।
इस दौरान रीना टोप्पो एक्का ने कार्यकर्ताओं के साथ सभा और रैली भी की। उन्होंने कहा कि आम लोगों का उत्साह देखकर साफ है कि इस बार फांसीदेवा में तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है।
