सिलीगुड़ी में मतदाता सूची से नाम हटने के आरोप पर तृणमूल का धरना-प्रदर्शन

सिलीगुड़ी , 31 मार्च(नि.सं.)। पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में वैध नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के आरोप को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।
तृणमूल का आरोप है कि यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि भाजपा की साजिश के तहत चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर मतदाता सूची से लगातार नाम हटाए जा रहे है, जिससे आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे है।
इस विरोध प्रदर्शन में सिलीगुड़ी के मेयर तथा तृणमूल उम्मीदवार गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के कई पार्षद और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।
धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ एक विशेष कैंप का भी आयोजन किया गया। तृणमूल के लीगल सेल की ओर से लगाए गए इस कैंप में आम लोगों को अपनी समस्याएं बताने और समाधान पाने का अवसर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *