नक्सलबाड़ी में 25 मार्च को तृणमूल सुप्रीमो की जनसभा, हेलीपैड पर ट्रायल रन पूरा

नक्सलबाड़ी, 22 मार्च (नि.सं.)। उत्तर बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत ममता बनर्जी करने जा रही है। आगामी 25 मार्च को वह नक्सलबाड़ी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर मालाकार के समर्थन में नंद प्रसाद बालिका विद्यालय के मैदान में यह सभा आयोजित होगी। सभा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और मंच निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार को सभा स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर का ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे नक्सलबाड़ी पहुंचेंगी। सभा को संबोधित करने के बाद उनका कार्यक्रम डाबग्राम-फूलबाड़ी और मयनागुड़ी में भी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *