तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रीना टोप्पो एक्का ने पूजा के बाद प्रचार की शुरू 

खोरीबाड़ी, 26 मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रीना टोप्पो एक्का ने गुरुवार सुबह इंडो-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की।पूजा के बाद उन्होंने एक दुर्घटना में घायल युवक से मुलाकात कर उसकी हालत का हालचाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद वह सतिशचंद्र चाय बागान पहुंची, जहां चाय मजदूरों के साथ बातचीत की।
गौरतलब है कि रीना टोप्पो एक्का खुद भी कभी चाय श्रमिक रह चुकी है। इस दौरान उन्हें चाय पत्तियां तोड़ते हुए भी देखा गया। उन्होंने श्रमिकों से समर्थन और वोट की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्यों के आधार पर इस बार जनता उनका साथ देगी और उनकी जीत तय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *