नक्सलबाड़ी में दिनदहाड़े चोरी, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 19 फरवरी (नि.सं)। नक्सलबाड़ी के स्कूलडांगी इलाके में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, बीते रविवार स्कूलडांगी निवासी सिविक वालंटियर विश्वजीत सिंह घर में चोरी की घटना घटी थी। चोरी के समय घर खाली था। चोरों ने घर से सोने के आभूषण और नकद रकम लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी दीपक दास को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकद राशि बरामद की गई। इस मामले को लेकर सोमवार को नक्सलबाड़ी के एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक और आरोपी श्याम उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। वह माटीगाड़ा के पातिराम जोत का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए कान के झुमके भी बरामद किए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी आपस में साला जीजा  है। दोनों पहले भी कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे है। दोनों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *