सिलीगुड़ी, 3 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत रथखोला मैदान के पीछे स्थित एक घर में चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों के नाम गोपाल मंडल (28) और पंकज बसाक (34) है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपाल मंडल बागराकोर्ट इलाके के एक किराए के मकान में रहता है। वहीं, पंकज बसाक टिकियापाड़ा इलाके का रहने वाला बताया गया है।
जानकारी के अनुसार खाली घर का फायदा उठाकर दोनों चोरों ने सुनियोजित तरीके से ताला तोड़कर घर में प्रवेश हुए। इसके बाद घर से पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के गहने और नकद रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घर मालिक ने सिलीगुड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
