एक्साइज डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,14 फरवरी (नि.सं.)। सिक्किम से विदेशी शराब की तस्करी सिलीगुड़ी में होने वाली थी। लेकिन एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए करीब 20 लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने चंपासारी मोड़ के पास अभियान चलाते हुए एक मालवाही ट्रक को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान से ट्रक के अंदर से 800 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जिसका बाजार मूल्य करीब 20 लाख  रुपए आंकी गई है। इस मामले में वाहन के चालक विष्णु कुमार विश्वकर्मा और खलासी संजय ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों यूपी के निवासी बताए गए है। एक्साइज डिपार्टमेंट पुलिस सूत्रों के अनुसार सामने होली है। इस कारण सिक्किम से भारी मात्रा में विदेशी शराब मंगाई गई थी। होली में शराब की कालाबाजारी की योजना थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *