सिलीगुड़ी के देशबंधु चित्तरंजन फ्लाईओवर पर दो चारपहिया वाहनों की टक्कर

सिलीगुड़ी,10 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी के देशबंधु चित्तरंजन फ्लाईओवर पर मंगलवार को दो चारपहिया वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, हासमी चौक से एक सरकारी वाहन फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ने के कुछ ही देर बाद सामने से आ रही एक चारपहिया गाड़ी ने नियंत्रण खोकर सरकारी वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गाड़ियों में कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड और सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *