सिलीगुड़ी, 18 जनवरी (हि.स)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत तुलसी नगर इलाके में धार्मिक मुद्दा को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। आरोप है कि कुछ मिनट के अंदर विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुट एक दूसरे पर जमकर पत्थर बाजी करने लगे। इस घटना में कई लोग घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस और रैफ को उतारा गया। पुलिस प्रशासन ने दोनों गुट से शांति बनाए रखने की अपील की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी नगर इलाके में एक मंदिर को लेकर दो गुट में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते पथरबाजी शुरू जो गई और माहौल गर्म हो गया। पथरबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद तुलसी नगर और खोलाईबख्त्री इलाके के लोगों में डर का माहौल है। इधर, स्थानीय लोगों ने इलाके में शांत माहौल बिगड़ने के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि जब दो गुट में विवाद चल रहा था। उस समय पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन इलाके में पुलिस को तैनात नहीं किया गया। जिसके चलते पुलिस के जाते ही दो घुट आपस में भिड़ गए और स्थिति बेकाबू हो गई। हालांकि, बाद में भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ करवाई और इलाके में कड़ी नजरदारी रखने की भी मांग की है। फिलहाल, इस घटना के बाद माटीगाड़ा तुलसी नगर इलाके में पुलिस की पिकेंटिग मजबूत की गई है। पुलिस पूरे स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
