जलपाईगुड़ी में 10 और 12 फीट लंबे दो अजगर बरामद, इलाके में दहशत

जलपाईगुड़ी, 6 दिसंबर (नि.सं)। जिले में 10 और 12 फीट लंबे दो अजगरों को बरामद किया गया है। जलपाईगुड़ी में तीस्ता ब्रिज के पास के इलाके से एक के बाद एक दो अजगरों को मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, पर्यावरणविद ने शुक्रवार को विवेकानंद पल्ली इलाके से एक मरे हुए अजगर को बरामद किया। माना जा रहा है कि अजगर की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई होगी। उसके बाद आज 10 और 12 फीट लंबे दो और अजगरों को बरामद किया।
पर्यावरणविद ने दोनों अजगरों को बचाकर वन विभाग को सौंप दिया है। पर्यावरणविद का अनुमान है कि पिछले अक्टूबर में तीस्ता में भयानक बाढ़ आई थी। आस-पास के जंगलों से कई अजगर बाढ़ के पानी में बहकर इलाके में आ गए थे। माना जा रहा है कि कई सांप अभी भी आसपास के इलाकों में हो सकते है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *