सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर के साथ दो महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 2 फरवरी (नि.सं.)। स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सिलीगुड़ी थाना और खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो महिलाओं को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम मोमिना बेगम और शबाना खातून है। दोनों बहन है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसओजी को गुप्त सुचना मिली की झंकारमोड़ मोड़ संलग्न ट्यूमलपाड़ा में मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है।
सुचना पर एसओजी ने सिलीगुड़ी थाना और खालपाड़ा चौकी की पुलिस की मदद से ट्यूमलपाड़ा में रविवार शाम अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम की नजर गोद में बच्चे लिए दो महिलाओं पर गई।
जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं को पूछताछ के बाद उसकी हेंड बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग से 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को गिरफ्तार दोनों महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *