सिलीगुड़ी हनुमान मंदिर चोरी कांड में दो युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र में मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना तुंबाजोत स्थित हनुमान मंदिर में हुई थी। जहां 20 फरवरी को पूजा के बर्तन और अन्य सामान चोरी हो गए थे।मंदिर कमेटी की शिकायत के आधार पर जांच शुरू करते हुए सादे कपड़ों में पुलिस ने विश्वास कॉलोनी इलाके में चोरी का सामान बेचने की कोशिश करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान विशाल राय (18) और स्वप्न साहा (22) के रूप में हुई है। दोनों खोलाईभक्तरी के निवासी बताए गए है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया पूजा सामग्री बरामद कर लिया है। दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *