एनओसी न मिलने से फंसी स्वप्ना बर्मन की उम्मीदवारी, राजगंज सीट पर बढ़ी सियासी हलचल 

राजगंज, 5 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज विधानसभा सीट से स्वप्ना बर्मन की उम्मीदवारी को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन चुनाव आयोग का एनओसी नहीं मिलने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकीं है। सोमवार नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है, ऐसे में कल वह नामांकन दाखिल कर पाएंगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।
इधर, राजगंज के मौजूदा विधायक खगेश्वर राय ने नामांकन फॉर्म पहले ही ले लिया है और कानूनी प्रक्रिया के लिए कागजात तैयार करवाने की खबर है।
स्वप्ना बर्मन ने फिलहाल अपना प्रचार भी रोक दिया है, क्योंकि शनिवार रात तक उन्हें आयोग से एनओसी प्राप्त नहीं हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक, तय समय सीमा के भीतर एनओसी नहीं मिलने पर विकल्प के तौर पर खगेश्वर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि, इस पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *