सिक्किम,2 जून (नि.सं)। उत्तरी सिक्किम में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। रविवार रात उत्तरी सिक्किम के लाचेन जिले के चाटेन स्थित आर्मी कैंप पर हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो जवान भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और अभिषेक लकड़ा के रूप में हुइ है। बताया जा रहा है कि छह जवान लापता भी हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी सिक्किम के चाटेन में रविवार रात को आर्मी कैंप पर भूस्खलन हुआ था, जिससे आस-पास के इलाकों में बने घरों को भारी नुकसान हुआ है। इस भूस्खलनमें तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग लापता भी हैं। इस प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें 2 सैनिक और एक सेना का पार्टर था। इस हादसे में 4 जवान घायल और छह लापता हैं।