वाहन में गुप्त चैंबर बनाकर 25 किलो गांजा कर रहे थे सप्लाई, चढ़े पुलिस के हत्थे दो तस्कर

फांसीदेवा,18 अक्टूबर (नि.सं.)। पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 25 किलो गांजा बरामद किया गया है।


आरोपियों के नाम कुणाल कुमार यादव और सतान राय है। ये दोनों बिहार के पटना के निवासी बताए गए है। बताया गया है कि फांसीदेवा के मुरलीगंज चेक पोस्ट के सामने विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक छोटी चारपहिया वाहन को जब्त की। इसके बाद तलाशी के दौरान वाहन के गुप्त चैंबर से 25 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्करों ने वाहन के इंजन के सामने गुप्त चेंबर बनाकर गांजा तस्करी की योजना बनायी थी। तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया।गांजा गुवाहाटी से बिहार के पटना ले जाया जा रहा था। बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब लाखों रुपये है।आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *