वाहन चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

सिलीगुड़ी,24 फरवरी (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने वाहन चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास दो वाहन को जब्त भी किया है। आरोपी का नाम तारापद सरकार है। वह कूचबिहार के पुंडीबाड़ी का निवासी है।


गौरतलब हो कि जनवरी महीने में साहूडांगी से एक वाहन की चोरी हुई थी। इसके बाद घटना की जांच में जुटी पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। इन दोनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस पूरे गिरोह के सरगना के बारे में पता चला।

जिसके बाद एनजेपी पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कूचबिहार रवाना हुई। रविवार को पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *