राजगंज,1 मई (नि.सं.)। वन विभाग के तत्वावधान में बेलाकोवा में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने आज राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शिकारपुर हाट में उक्त प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
इस संबंध में राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा और वन विभाग के तत्वावधान में व बेलाकोवा रेंज और आमबाड़ी रेंज के सहयोग से तीन माह का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है।
बताया गया कि इस शिविर में करीब 40 विद्यार्थी निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने इस पहल के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया। इस दौरान राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा राय, बेलाकोवा रेंजर संजय दत्त, आमबाड़ी के रेंजर संदीप सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
