बागडोगरा,10 जून (नि.सं.)। तीन वाहनों की बैटरी व टायर चोरी होने से बागडोगरा के गोंसाईपुर इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों आरोप लगाते हुए कहा कि रात होते ही इलाके में असामाजिक गतिविधियां बढ़ जाती है।
बीती रात तीन अलग-अलग जगहों से वाहन की बैटरी और टायर चोरी हो गए है। वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों ने इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
इस संबंध में वाहन के मालिक ने आज बागडोगरा थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर बागडोगरा थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
