विभिन्न मांगों के समर्थन में पश्चिमबंग बस्ती उन्नयन समिति का सिलीगुड़ी नगर निगम अभियान

सिलीगुड़ी, 21 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में कई बस्तियां हैं। उन बस्तियां के निवासियों की मांग को लेकर पश्चिमबंग बस्ती उन्नयन समिति सड़कों पर उतरी थी।आज पश्चिमबंग बस्ती उन्नयन समिति ने फिर से विभिन्न बस्ती इलाकों के निवासियों के साथ नगर निगम अभियान में शामिल हुए। इस दौरान वाम नेता भी मौजूद थे।


आज प्रदर्शनकारियों ने सिलीगुड़ी के अनिल विश्वास भवन संलग्न इलाके से एक रैली के माध्यम से नगर निगम के परिसर में पहुंचे। हालांकि, वहां जाते ही उन लोगों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद वे सड़क पर बैठ गए।

अशोक भट्टाचार्य समेत अन्य माकपा नेताओं ने नगर निगम की भूमिका पर सवाल उठाया। इस संबंध में पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि मांगों के मामले में कई बार सवाल उठने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। लेकिन हकीकत में कुछ भी नजर नहीं आता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *