फुलबाड़ी के जोटियाकाली इलाके में दिखा गिद्धों का झुंड

फुलबाड़ी, 22 जनवरी  (नि.सं.)। फुलबाड़ी के जोटियाकाली संलग्न इलाके के निवासी एक दुर्लभ दृश्य के साक्षी बने है। जब अचानक लोकल क्षेत्र में बड़ी संख्या में गिद्ध देखे गए। झुंड के झुंड गिद्धों की मौजूदगी से इलाके में कौतूहल के साथ-साथ चिंता का माहौल भी है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जोटियाकाली इलाके के पास एक मैदान में विभिन्न पशुओं के मृत शरीर फेंके जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण भोजन की तलाश में गिद्धों का झुंड यहां जमा हो रहा है। दिन के अधिकांश समय गिद्धों को सीमा दीवारों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों में बैठे हुए देखा जा रहा है।
इलाका वासियों का कहना है कि पहले इस क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में गिद्ध कभी नहीं देखे गए थे। अचानक लोकल इलाके में इस तरह गिद्धों की बढ़ती आवाजाही से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से मामले पर ध्यान देने और उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *