सिलीगुड़ी, 22 जनवरी (नि.सं.)। पुरस्कार वितरण समारोह के माध्यम से दस नंबर वार्ड उत्सव ‘नव दिगंत 2026’ का औपचारिक समापन हो गया है। बुधवार को उत्सव के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में संबंधित वार्ड के पार्षद तथा सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य कमल अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ मेयर परिषद सदस्य रामभजन महतो, मानिक दे सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी से शुरू हुए इस वार्ड उत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्सव के अंतिम दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
