नक्सलबाड़ी, 12 मार्च (नि.सं)। नक्सलबाड़ी के प्रेमनगर कॉलोनी इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से करीब 70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान स्वप्ना बेगम के रूप में हुई है, जो नक्सलबाड़ी के खालबस्ती इलाके की निवासी बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि महिला इलाके में मादक पदार्थ की सप्लाई करने आई थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल है।
