सिलीगुड़ी, 8 मार्च (नि.सं.)। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम नूरजा बेगम उर्फ भाजी बताया गया है। वह अशरफ नगर इलाके की निवासी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नूरजा बेगम लंबे समय से ईस्टर्न बाइपास इलाके में मादक का कारोबार चला रही थी। आज नूरजा बेगम ईस्टर्न बाइपास अंतर्गत एक पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सुनसान जगह में ब्राउन शुगर की तस्करी करने पहुंची थी। जिसकी भनक लगते ही भक्तिनगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलते हुए नूरजा बेगम को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक काले रंग की पैकेट बरामद हुई। जिसके अंदर 145 ग्राम ब्राउन बरामद हुआ। जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लाखों रुपए आंकी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले भी नूरजा बेगम को प्रतिबंधित कफ सिरप और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में बंद रहने के बाद वह बेल पर बाहर निकाल कर फिर से मादक के कारोबार से जुड़ गई। इस मादक प्रदार्थ कारोबार गिरोह में और कौन-कौन शामिल है? पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। आगामी कल आरोपी महिला को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।