सिलीगुड़ी अस्पताल के पास एंबुलेंस की टक्कर से महिला घायल

सिलीगुड़ी, 1 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी के अस्पताल मोड़ पर एंबुलेंस की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मनीषा सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मनीषा सिंह अपनी मां के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। 
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि एंबुलेंस में उस समय कोई मरीज मौजूद नहीं था और तेज गति के कारण ही यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *